अगर आप भी एसी बाइक ढूंड रहे है जो हर मोड़ पर आकर्षण और परफॉरमेंस दोनों क्वालिटी दे – तो ये Yamaha MT 15 V2 आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बन स्कती है। एग्रेसिव डिज़ाइन, शानदार इंजन और एडवांस फीचर्स से मिलके बनी ये बाइक 2025 में अब और भी जबरदस्त हो गई है। ख़ासतोर पर इस बाइक की चर्चा युवाओ में बहुत ज़्यादा हो रही है।
शानदार परफॉरमेंस के साथ मिलता है दमदार इंजन
इस बाइक में आपको 155cc लिक्विड कोल्ड, 4-स्ट्रोक sohc इंजन मिलता है। ये इंजन आपको 18.1 bhp पावर @10000 rpm और 14.1 Nm टॉर्क @7500 rpm उपलब्ध करता है। इसमें आपको हाई और लो दोनों rpm पर सोम्द एक्सपीरियंस के लिए VVA टेक्नोलॉजी (variable value actuation) भी मिलता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स + असिस्ट और स्लीपर क्लच भी मिलता है। Arai माइलेज की बात करे तो वो आपको इसमें लगभग 47.94 kmpl मिलता है। इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 130 kmph है। ये बाइक हर तरह की राइड में आपको परफ़ॉर्मंस और एफिशिएंसी दोनों देती है।
Yamaha MT 15 V2 की सेफ्टी और कंट्रोल
इस बाइक में आपको ड्यूल-चैनल ABS के साथ 282mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) भी है, जो आपको स्लिपरी या रफ़ सड़क पर काफ़ी अच्छा कंट्रोल देता है।
एक्स्ट्रा विसिबिलिटी आईआर सेफ्टी के लिए इस बाइक में हैज़र्ड लाइट्स (DLX वैरिएंट) दी गई है।

Yamaha MT 15 V2 का राइडिंग कम्फर्ट और सस्पेंशन
37mm USD फ्रंट फॉर्क्स और लिंक्ड टाइप मोनोक्रॉस रियर सस्पेंशन के साथ आती है ये शानदार बाइक।
इसमें आपको ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm का मिलता है और सीट हाइट 810mm की।
इस बाइक का वजन 141 kg है।
इसमें डेल्टाबॉक्स फ्रेम भी अवेलेबल है जो इसे लाइटवीट और स्टेबल बनाती है।
फीचर्स एंड टेक्नोलॉजी – दोनों में स्मार्ट
Yamaha MT 15 V2 में आपको फुली डिजिटल LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमे आप rpm, स्पीड, गियर और फ्यूल आदि की जानकारी देख सकते है। इसमें Y-connect ब्लूटूथ सिस्टम भी है जिससे आपको कॉल/एसएमएस अलर्ट, बैटरी स्टेटस, पार्क लोकेशन की अपडेट मिलती है। इसमें आपको साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ के साथ हैज़र्ड हेडलाइट भी मिल जाती है।

Yamaha MT 15 V2 की वारंटी और सर्विस की जानकारी
- इस बाइक में आपको 3 साल या 40000 किमी की वारंटी मिल जाती है।
- साथ ही आपको इसमें 3 फ्री सर्विस भी मिलती है, जो इस प्रकार है – 1000km, 5000km और 10000 km ।
- इसमें आपको हर 5000 km पर मेंटेंस सर्विस भी मिल जाती है।
- Yamaha का एकदम स्ट्रॉंग सर्विस नेटवर्क इसे और भरोसेमंद ऑप्शन बनाता है।
जानते है इसकी कीमत और उपलब्धता के बारें में
Yamaha MT 15 V2 में आपको 3 वैरिएंट मिलते है :
- STD वैरिएंट – इसकी एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) के हिसाब से ₹1.70 लाख है।
- DLX वैरिएंट – इसकी एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) के हिसाब से ₹1.73 लाख है।
- MotoGP Edition – इसकी एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) के हिसाब से ₹1.75 लाख है।
इस बाइक की कीमत ऑन रोड (दिल्ली) में ₹1.95 लाख से ₹2.04 लाख के बीच हो सकती है।
इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है पर कुछ शहरो में 10-15 दिन तक वेटिंग हो सकती है।
Yamaha MT 15 V2 ये सिर्फ एक बाइक नहीं, पर एक पावरफुल और स्टाइल स्टेटमेंट है। यह उन युवाओ के लिए डिज़ाइन की गई है जो लुक्स, टेक्नोलॉजिया और परफॉरमेंस किसी मे भी कोम्प्रोमाईज़ नहीं करते। अगर आप भी स्टनिंग बाइक की तलाश में है वो भी कम बजट में तो MT 15 V2 से अच्छा ऑप्शन मिलना मुश्किल है।