Matter AERA – सिर्फ 1.74 लाख में भारत की पहली गियर बाइक जिसमे है टेक्नोलॉजी, पॉवर और स्टाइल का जबरदस्त कॉम्बो!

Anjali-Author

By Anjali

Published On:

Follow Us
Matter AERA

अगर आप भी ऐसी इलेक्ट्रीक बाइक की तलाश में है जो गियर के साथ स्पोर्टी लुक, दमदार फ़ीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का कॉम्बीनेशन हो – तो Matter AERA आपकी लिस्ट में होनी ही चाहिए। ये बाइक का लॉंच अहमदाबाद बेस्ड स्टॉर्टअप Matter ने किया है और ये बाइक ख़ासतौर पर यंग जनरेशन के लिए डिजाइन की गई है। AERA सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं बल्कि एक इलेक्ट्रिक राइडिंग एक्सपीरियंस है।

डिजाइनिंग और स्टाइलिंग का परफेक्ट मेल

Matter AERA का लुक एकदम दमदार street-fighter लुक जैसा है। इसके led हेडलाइट, शार्प साइड पैनल्स और स्प्लिट सीट इसे एक मॉर्डर्न और मस्कुलर फील देते है। इसमें मौजूद ट्रेलिस फ्रेम और अलॉय व्हील्स, इसे प्रीमियम लुक देते है। जबकि इसकी 790mm की सीट हाइट इसे इंडियन राइड्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाती है।

इस बाइक में आपको Cosmic Black, Blaze Red, Glacier White, Cosmic Blue और Nord Grey जैसे शानदार कलर ऑप्शन मिलते है। इसका वजन 168 केजी है – जिससे ये थोड़ी भरी लग सकती है पर हाईवे अनुसार ये काफ़ी अच्छी स्टेबिलिटी देती है।

Matter AERA का फुल इलेक्ट्रिक, फुल थ्रिल परफॉरमेंस

Aera में आपको मिलता है 11.5kW लिक्विड कूल्ड मोटर जो 520Nm टॉर्क देता है (व्हील पर)। इसमें आपको 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिससे ये बाइक पेट्रोल बाइक्स जैसी फील देती है।

इस बाइक की टॉप स्पीड 105 किमी/ घंटा है और 0-60 किमी/घंटा 6 सेकंड से कम में इसे शहर और हाईवे राइड्स के लिए बेस्ट बनाती है। इसमें आपको 3 तरह के राइड मोड्स मिलते है – Eco, city, sport.

Matter AERA NORD GREY

स्मार्ट एंड फ़ास्ट बैटरी और चार्जिंग

Matter AERA में आपको 5kWh लिक्विड कूल्ड बैटरी मिलती है और इसकी रेंज 125 किमी (eco मोड) है।

इस बाइक का चार्जिंग टाइम इस प्रकार है –

  • 1kW ऑन बोर्ड चार्जर से -6 घंटे में
  • DC फ़ास्ट चार्जर से – 2 घंटे में

बैटरी की सेफ्टी के हिसाब से इसमें आपको IP67 रेटेड, डसी और वाटरप्रूफ बैटरी मिलती है।

भरोसे की राइड- सेफ्टी और सस्पेंशन डिटेल्स

Matter AERA में आपको सिंगल चैनल ABS मिलता है।

इसमें आपको फ्रंट 270mm डिस्क ब्रेक (२-पिस्टन कैलिपर) दिए गए हौ।

सस्पेंशन में आपको फ्रंट – टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में- ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक एब्सोर्बर मिलता है।

अच्छी ग्रिप और स्टेबिलिटी के लिए इसमें आपको CEAT टायर्स मिलते है।

Matter AERA के ऐसे स्मार्ट फीचर्स जो बनाए इसे और भी फ्यूचरिस्टिक

इसमें आपको 7-इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले (AERA 5000+) मिलता हौ। साथ ही में 4G कनेक्टिविटी और जीपीएस भी अवैलेबल है।

OTA अपडेट्स, कीलेस ऑपरेशन, पार्क असिस्ट, चार्जिंग स्टेशन लोकेटर, राइड स्टेटस जैसे स्मार्ट फीचर्स में देखने को मिलते है।

कीमत, वैरिएंट और EMI डिटेल्स

Matter AERA में आपको २ वेरिएंट्स मिलते है-

  • Aera 5000 – इसकी एक्स शोरूम कीमत है ₹1.74 लाख
  • Aera 5000+ – इसकी एक्स शोरूम कीमत है ₹1.84 लाख

ऑन रोड कीमत (दिल्ली) देखी जाए तो, वो है ₹2.09 लाख (Fame- ll सब्सिडी के बाद)

इसमें आपको ₹5,281/महीना से शुरू (36 महीने @9.45%) EMI ऑप्शन भी मिलता है।

MATTER AERA COSMIC BLUE

अवैलेबिलिटी और वारंटी

इसमें आपको 3 साल या 45,000 किमी (बैटरी और मोटर) तक की वारंटी मिलती है। इसकी डिलीवरी अहमदाबाद से शुरू हो चुकी हाई। Matter Aera का डीलरशिप प्लान है – मार्च 2026 तक 150+ शहरो में डीलर नेटवर्क बनाना। इस बीमे की प्री-बुकिंग 40000 से भी ज़्यादा हो चुकी है।

क्या Matter Aera लेनी चाहिए?

अगर आप भी EV में नया और यूनिक एक्सपीरियंस चाहते है, वो भी गियर के साथ – तो Matter Aera एक मजबूत ऑप्शन है आपके पास। ये बाइक अपने फीचर्स, डिज़ाइन और परफॉरमेंस की वजह से Revolt RV400 और Tork Kratos R जैसी बाइक्स को ये कड़ी टक्कर देती है।

Anjali-Author

I’m Anjali, and at Active News 360, I bring you the latest updates, reviews, and insights on automobiles, mobile tech - all in a simple, easy-to-understand way. My goal is to keep you informed with reliable and clear information that actually makes sense.

Leave a Comment