अगर आप कोई एसी बाइक देख रहे हैं जिसके लुक रेट्रो हो, जो चलाने में कम्फर्टेबल हो और हर तरह से अट्रैक्टिव हो। तो Honda CB350 आपके लिए एक परफेक्ट फिट है। ये बाइक 350cc सेगमेंट की है पर इसमें कुछ नया और क्लासिक एक्सपीरियंस मिलता है। तो चलिए देखते है क्यों ये बाइक आजकल के यूथ की फर्स्ट चॉइस बन चुकी है।
“Honda CB350” की रेट्रो लुक में मॉर्डर्न ट्विस्ट
Honda CB350 का डिज़ाइन सिर्फ मॉर्डर्न हि नहीं है बल्कि ये तो विंटेज और मॉर्डर्न का एक शानदार कॉम्बिनेशन है। इसके अंदर गोल LED हेडलाइट, क्रोम मिरर और क्लासिक मेटल फिनिश के साथ फ्यूल टैंक पर बोल्ड ग्राफ़िक डिज़ाइन्स का कॉम्बो, Royal Enfield classic 350 को सबसे बड़ी टक्कर देता है। यह बाइक के लुक्स युवाओ में एक ख़ास आकर्षण का कारण बनते देखे जा रहे है।
इंजन की परफॉरमेंस, जो बनाए हर राइड को यादगार
Honda CB350 में आपको मिलता है 348.36cc का एयर-कूल्ड इंजन, उसके साथ ही 20.78 bhp पॉवर और 30Nm का टॉर्क और 5-स्पीड गियरबॉक्स। इसका मतलब है ये बाइक स्मूथ राइडिंग के साथ साथ परफेक्ट परफॉर्मेस देती है फिर चाहे शहर हो या हाईवे हो। इस बाइक का माइलेज लगभग 30-40 kmpl है, जो इसे इसके सेगमेंट में एक प्रैक्टिकल चॉइस बनाता है।

कम्फर्ट और सेफ्टी जो बनाए हर राइड परफेक्ट
इस बाइक में आपको मिलती है:
- कम्फर्टेबल सीट
- बैलेंस्ड हैंडलबार और सस्पेंशन
जिससे लंबी राइड्स के लिए आपको बेस्ट पोजिशनिंग मिलती है। Honda ने इस बाइक में राइडर्स को हर तरह से कम्फर्ट प्रोवाइड कराने का ध्यान रखा है ।
इस बाइक में आपको सेफ्टी के लिए मिलते है:
- ड्यूल चैनल ABS
- ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (HSTC)
- सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
जिसके अंदर गियर पोजीशन, फ्यूल लेवल और Bluetooth कनेक्टिविटी के फीचर्स भी आपको मिल जाएँगे।
कीमत एसी जो आपके मन को भाए
Honda CB350 में आपको दो वेरिएंट मिल जाएँगे।
एक है DLX और दूसरा है DLX PRO, इनकी वैल्यू इनके रंग और कीमत के हिसाब से आपको ₹2 लाख से ₹2.20 लाख तक जाती है। इस बाइक के फीचर्स के साथ आपको ये वैल्यू मिलना एक बहुत ही अच्छा और किफायती सौदा है।

फीचर | डिटेल |
इंजन | 348.36cc, एयर-कूल्ड |
पावर | 20.78 bhp |
टॉर्क | 30 Nm |
गियरबॉक्स | 5-स्पीड |
माइलेज | 30–40 kmpl |
डिजाइन | विंटेज + मॉर्डर्न ट्विस्ट |
हेडलाइट | गोल LED |
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | सेमी-डिजिटल, Bluetooth, गियर पोजीशन आदि |
सेफ्टी फीचर्स | Dual-channel ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल (HSTC) |
सीट व राइडिंग पोज | कम्फर्टेबल सीट + बैलेंस्ड हैंडलबार |
वेरिएंट्स | DLX और DLX Pro |
कीमत | ₹2 लाख – ₹2.20 लाख |
क्यो ले HONDA CB350?
इसमें आपको मिलते है क्लासिस्क विंटेज लुक्स, एक बेहद भरोसेमंद क्वालिटी, सबसे हिट परफॉरमेंस, कम्फर्टेबल और सेफ राइड, और अन्य कई स्मार्ट फीचर्स।
जहां Royal Enfield Classic 350 ने काफी लंबे समय से इस सेगमेंट पर राज किया हुआ है, वहीं HONDA CB350 एक ऐसा विकल्प लाया गया है, जो नाही सिर्फ Royal Enfield Classic 350 मुकाबला करता है बल्कि उसे कई मामलों में अपने आप से पीछे भी छोड़ता है।